11 नवंबर को खुलेगी औराई बांध की नहर, किसानों को मिलेगी राहत

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेशचंद्र डाड)
 औराई बांध सिंचाई परियोजना की नहर खोलने को गोपालपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।  अध्यक्ष शंभू लाल मीणा ने की। बैठक में 11 नवंबर 2026 को नहर खोलने का निर्णय लिया गया।

बैठक में चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र धाकड़, एसी सोजी राम मीणा, एक्सईएन राधेश्याम जाट और एसडीएम अंकित सामरिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, डब्ल्यूए  अध्यक्ष बद्रीलाल शिव दरक, मुकेश अहीर, नारायण सिंह और उगमा गुर्जर सहित अन्य अध्यक्षगण एवं क्षेत्र के काश्तकार भी बैठक में शामिल हुए।

नहर खुलने से सिंचाई को मिलेगा पानी

बैठक में नहर खोलने और किसानों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। 11 नवंबर को नहर खोलने के निर्णय से क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है। साथ ही, पानी का उचित वितरण और बेहतर प्रबंधन कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

परियोजना अध्यक्ष शंभू लाल मीणा ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है। सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना और किसानों को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। इससे खेतों में हरियाली बढ़ेगी और कृषि विकास को गति मिलेगी।